आशुतोष
प्रीविअस पोस्ट
गुरुवार, नवंबर 06, 2008 19:42s
आज की रात...यस वी कैन
आज की रात कुछ लिखने को दिल करता है. आज की रात कुछ कहने को दिल करता है . आज की रात कुछ भी नहीं करने को दिल करता है. आज की रात इतनी पूरी है कि कुछ और सोचने को मन नहीं करता है . आज की रात उम्मीदों की रात है. आज की रात बची रहे मेरे सपनों में ये दुआ खुदा से मांगने को दिल करता है. आज ओबामा ने चुनाव जीता है. आज की रात एक सपना जवान हुआ है. आज की रात सपने को भी सपना आया है. आज की रात कहती है अगर कभी ज्यादा भी सोचा होता तो पूरा होता.
आज की रात एन निक्सन कूपर की जिंदगी की सबसे खूबसूरत रात है. आज 106 साल में वो पहली बार चैन की नींद सोयेगी. आज की रात शायद वो सोये ही न क्योंकि आज की रात वो सोचती है कि कभी खत्म ही न हो. आज की रात जेसी जैक्सन की आंखों में एक ख्वाब ने आंसुओं की शक्ल ली है. आज की रात उसकी आंखों का सूनापन शर्मसार नहीं है क्योंकि आज उसका सूनापन ओपरा विनफ्रे के सूनेपन से जा मिला है और दोनों गले लगकर खूब रोएं हैं. ओपरा आज पहली बार बोली है, अब वो अपने शो में और भी बोलेगी क्योंकि आज की रात उसकी जुबान ने मुंह खोला है इस जिदंगी में ये दिन देखूंगी ये सोचा न था. आज की रात मार्टिन लूथर किंग पहली बार मुस्कराया है. आज उसके सपनों की उम्र पूरी हुयी है. अब मार्टिन लूथर किंग ये नहीं कहेगा कि आई हैव ए ड्रीम, क्योंकि अब ओबामा ने कहा है यस, वी कैन.
इस रात एक सभ्यता ने करवट ली है. इस रात एक मसीहा का जन्म हुआ है. इस रात के बाद काला रंग सिर्फ बास्केट बाल की कोर्ट पर ही नहीं खिलेगा. अब व्हाइट हाउस की रात काली भी हुयी तो दुनिया के काले अंधियारों में उजाला पसरेगा. इस रात की सुबह बहुत लंबी होगी. इस रात के बाद काले सफेद दोनों मिलकर खेलेंगे , मुस्करायेंगे और दोनों में कोई भेद नहीं होगा. दुनिया दोनों को देखेगी और दोनों को बाहें पसारे अपने आगोश में समेट लेगी.
इस रात मेरे दोनों पिल्ले भी खूब शोर मचा के खेले हैं. और सोते समय खूब मुस्करा रहे हैं. एक रूमानी सपना दोनों ने देखा था और आज वो सपना पूरा हुआ है, आज वो इंसानों को देखकर उनपर हंस नहीं रहे हैं. आज उनके दिल में इंसानों के लिये इज्जत थोड़ी बढ़ी है. बस बड़े पिल्ले ने सोने से पहले मुझसे हलके से पूछा क्या ये रात अपने यहां भी आयेगी? उसकी बात सुन छोटे ने भी बड़ी उम्मीदों से मेरी तरफ देखा और मैं भी लाजवाब उसकी आंखों में अपने सवाल का जवाब खोजता रहा , फिर चुपके से अपने से बोला जब ये रात अमेरिका में आयी है तो हिंदुस्तान तक भी आयेगी. इस रात ने चलना शुरू कर दिया है. यहां पहुंचते-पहुंचते वक्त तो लगेगा लेकिन आयेगी जरूर ये इस रात का मुझसे वादा है और मैंने भी अपने पिल्लों से चुपके से उन्हें बताये बिना ये वादा किया है. तब ये पिल्ले शायद मुझे कुछ और इज्जत से देखें लेकिन तब तक इंसान इंसान को कमतर तो आंकेगा और रंगों में काला रंग थोड़ा अकेला भी रहेगा और सफेद अपनी नासमझी पर इतरायेगा भी। लेकिन आज की रात ये सोचने का वक्त कहां है. आज की रात तो ओबामा की हां में हां मिलाने की रात है और ये कहने की रात है यस, वी कैन.
पोस्टेड आशुतोष at 19:42s 14 कमेंट्स
टोटल कमेंट्स
पोस्टेड बी mohit
नमस्कार आशुतोष मैं आपका बहुत जायादा शुक्रिया करना चाहता हू की यहा बैठ कर भी इंटेंेट क दुआरा मुगें अपने देश की सारी जान कारी मिली .मेरा बूस एक सवाल है जब हम जानते है की दाऊद का भारत क समूद्रा में राज है हम उसपे कोई आक्तीओं नही लेते सब जानते हुए भी आँखें क्यो बंद करी हुःाई ...
पोस्टेड बी chandrashekhar hada
आशुतोष जी , अपने इंडिया मैं - गोरों की ना कालों की यहाँ की पोलिटिक्स है पैसों वालों की. ...
पोस्टेड बी kshama singh
आशुतोष जी ,अमरीका मे आई परिवर्तन की बयार कभी भारत में भी आएगी इसका पूरा भरोसा है लेकिन कब तक ये देखना है .इस बयार ने भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित किया है. हाशिए पे खड़ा व्यक्ति भी अब सपने देखने लगा है और कह रहा है........................ एस वी ...............एस वी............ ...





























पोस्टेड बी Arunkumar Mishra
आशुतोषजी मुझे गर्व है की मई एक हिंदुस्तानी हूँ. आप सभी ने ता के पास जा कर हमे पल पल की ख़बर दी औ हमरे कमांडो के साथ 59 घंटे लगे रहे. पर ये नेता लोग अब इस पेर पोलिटिक्स कर रहे है अब ड्रामा चल रहा है और ये कभी भी सुधरेंगे नही ये सब देख कर दुख हो रहा है. ...
इस कमेंट पर अपनी राय दें