बृज दुग्गल
प्रेविऔस् पोस्ट्स
बुधवार, अगस्त 20, 2008 21:49s
हिंदुस्तान जवान हो गया ....
हिंदुस्तान जवान हो गया है ....ये यंग इंडिया है ....ये वो भारत है जहां गांव से, छोटे शहरों से अपने बूते ,झंडे गाड़े जा रहे हैं । चाहे वो आज के हिंदुस्तान का अर्जुन ,निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाला अभिनव बिंद्रा हो। कुश्ती में कांस्य जीते वाले सुशील कुमार हो या फिर मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंद्र कुमार। सबने अपने दम पर जीत हासिल की है। कामयाबी के आसमान पर चमकने वाले ये वो सितारे हैं जो खुद तो कुछ नहीं बोलते लेकिन उनकी सफलता ताल ठोंककर कहती है- हां ,हममें है दम। हम आज के हिंदुस्तानी हैं। हम किसी से नहीं डरते। हम हारने से बचने के लिए नहीं खेलते । हम जीतने के लिए खेलते हैं। हमें हार से डर नहीं, लेकिन हमें जीत से मोहब्बत है। बात चाहे क्रिकेट की हो या निशानेबाजी की या फिर मुक्केबाजी की । इस यंग इंडिया...
पोस्टेड बृज दुग्गल at 21:49 PM 5 कमेंट्स

























